Connect with us

नैनीताल

मुख्यमंत्री ने रामनगर के लिए खोला पिटारा, इन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

10062.02 लाख रुपये की विकास योजनाओं से रामनगर की बदलेगी सूरत

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में लगभग 10062.02 लाख लागत की 14 विकास योजनाओं का लोकापर्ण तथा दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। रामनगर रोडवेज बस टर्मिनल में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने रामनगर एवं बैलपड़ाव में वालपेंटिग एवं कल्चर पेंटिंग योजना हेतु 20 लाख की योजनाओं का लोकार्पण, मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार रामनगर के गांधीनगर मार्ग से ढेला बैराज व श्मशानघाट तक मार्ग निर्माण 94.23 लाख, आनन्दनगर पीपलपड़ाव में सडक़ लागत 100 लाख, गांधीनगर शिवपुरी पुरानी बस्ती में जूनियर हाईस्कूल से मोहन प्रसाद के घर तक मार्ग निर्माण लागत 109.34 लाख, चन्द्रनगर मालधन चौड़ से शमशानघाट तक मार्ग निर्माण कार्य लागत 220.03 लाख, मालधन चौड़ में ओमपाल चौधरी के घर से मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य लागत 80.15 लाख, ग्राम पंचायत गौतम नगर में मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य लागत 48.29 लाख, रामनगर-हल्द्वानी -काठगोदाम -सितारगंज बिजटी मार्ग सतह निर्माण लागत 643.75 लाख, कालाढंूगी के सरदार नगर- बाजपुर केशोवाला-बैलपड़ाव- कोटाबाग पुन: निर्माण कार्य लागत 2063.03 लाख, तुमडिय़ाडाम में द्वितीय 60 मीटर स्पान निर्माण हेतु कार्य लागत 653.72, रामनगर में रिंग रोड का पुन: निर्माण कार्य लागत 751.14 लाख, नैनीताल-कालाढूगी-बाजपुर मोटर  मार्ग सतह निर्माण कार्य लागत 378.81 लाख, रामनगर-कालाढूगी के नयांगाव से ढिकुली तक विद्युत लाइनों का सुदृढ़ीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग कार्य लागत 459.33 लाख तथा रामनगर में रिंगरोड हाथीडंगर से मालधन ढेला तक पुन: निर्माण कार्य लागत 282.86 लाख, कुल 5904.68 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने रामनगर पुरानी तहसील में खाली पड़ी भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग निर्माण लागत 1300.00 लाख एवं रामनगर में अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण कार्य लागत 2857.34 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री धामी ने रामनगर में कार्बेट पार्क स्वागत कक्ष को आमडंडा में शिफ्ट करने की घोषणा की। उन्होंने रामनगर में एनएच मार्ग के दोनो ओर विद्युत लाइन को भूमिगत करने तथा रामनगर में केमू, जेएमयू, गढ़वाल यूजर्स, कुमाऊं आदर्श आदि प्राइवेट बसों हेतु सिंचाई विभाग की भूमि पर बस स्टेंट बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में आठ सालों में एक लाख करोड़ की योजनाओं को पूरा किया है। हल्द्वानी में जमरानी बांध परियोजना पर अन्तिम स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हो चुकी है, जल्द ही इस योजना पर कार्य प्रारम्भ होगा

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर टैक्स बार बैठक में स्थानांतरण, समाधान योजना और जाम की समस्या पर चर्चा

उन्होंने कहा उत्तराखण्ड का युवा एवं किसान विकास की मुख्य धारा की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिससे आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड देश का अग्रणी राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा नकल विरोधी कानून लागू होने से सभी परीक्षाएं निष्पक्ष व पारदर्शी होंगी।  सरकार अप्रैल में चार बड़ी परीक्षायें आयोजित करने जा रही है। सभी परीक्षायें कलेन्डर वर्ष के अनुसार होंगी। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य अन्त्योदय के सिद्धान्त पर कार्य करना हैै। राज्य में पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार कार्य कर रही है हमारा बजट रोजगार परक है, हम सरलीकरण, समाधान एवं विस्तारण मंत्र पर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए रामनगर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं के निदान का अनुरोध किया। विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री नवीन भट्ट ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रमुख रेखा रावत, विधायक सल्ट महेश जीना, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, मंडी समिति अध्यक्ष राकेश नैनवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष भागीरथ लाल चौधरी, महिला आयोग पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विरेंद्र रावत, मालधन मंडल अध्यक्ष दीपा भारती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया रावत, मनीष अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, राकेश अग्रवाल,गणेश रावत, भावना भट्ट, निर्मला रावत, नीमा मठपाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, भुवन  भट्ट ,नवीन भट्ट,  लाखन निगलटिया, इन्द्र रावत, चंदन बिष्ट, रवि कुरिया के साथ ही आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द  भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, सहित तमाम विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून आईएसबीटी में बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में शामिल 5 लोग गिरफ्तार, आरोपियों में 3 निगम के परिचालक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement