Connect with us

नई दिल्ली

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया योग नीति का अनावरण, 800 से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। कर्णप्रयाग के भराड़ीसैण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 800 से अधिक लोगों के साथ सामूहिक योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक स्वागत के बीच मंच पर पहुंचकर उत्तराखंड की नई योग नीति का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में मंत्री धन सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, प्रसिद्ध योग गुरु भारत भूषण और कई देशों के राजनयिक भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात कर उनके उत्साह की सराहना की और योग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से निकलकर आज योग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में फैल चुका है। उन्होंने इस अवसर पर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “योग भारत की प्राचीनतम और गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि जीवन में एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रदान करता है।”

यह भी पढ़ें 👉  डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की 11 टीमें लगी

सीएम धामी ने इस दौरान प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और संतुलित समाज के निर्माण में सहभागिता निभाएं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “योग हमारी संस्कृति, पहचान और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है, जो हमें अनुशासन, मानसिक दृढ़ता और आंतरिक शांति प्रदान करता है। आज उत्तराखंड देवभूमि से योग की इस महान परंपरा को विश्व पटल पर नए आयाम मिल रहे हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बिजली चोरी: आजादनगर में 87% लाइन लॉस; कुमाऊं कमिश्नर ने दिए FIR और ट्रांसफर के निर्देश

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर सामूहिक रूप से योग किया और इस अवसर को विशेष रूप से यादगार बनाया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement