Report by : CWN Desk
Published at :
शहर होगा अतिक्रमण मुक्त, आईजी एक्शन मोड में, जिलाधिकारी को पत्र भेजा

अतिक्रमणकारियों को चिहिन्त कर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए

हल्द्वानी- शहर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आईजी डा. नीलेश आनंद भरणे एक्शन मोड में आ रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी वंदना सिंह को भी पत्र भेजा है। शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए आईजी की नजर अब सिंधी चौराहा और केमू स्टेशन रोड पर है। जहां उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चिहिन्त करने के लिए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए है। शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुगम यातायात को लेकर बीते माह मई से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं सिंधी चौराहे पर सवारी वाहनों के खड़ा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। नया टैक्सी और ऑटो स्टैंड एचएन इंटर कॉलेज व एसटीएच के सामने बना दिया गया है। इससे पूर्व पुलिस ने शहर में एक साथ कई दिनों तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया जो लगातार जारी है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क और फुटपाथ किनारे बोर्ड रखने पर चालान काटे गए थे। आईजी ने बताया की इसके तहत सिंधी चौराहे को जितना हो सके, उतना चौड़ा करना होगा और ठीक इसी तरह का केमू स्टेशन रोड को भी। बताया जा रहा है कि प्रशासन के जरिये सिंधी चौराहे पर हुए तमाम निर्माणों की पड़ताल की जाएगी। ठीक यही केमू स्टेशन रोड पर किया जाएगा और भी स्थाई अतिक्रमण मिलेगा, उसे भविष्य में तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को स्वयं ही अपने अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण हटा लेने चाहिए। इस मामले में आईजी ने जिलाधिकारी वंदना सिंह को भी पत्र भेजा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›