Report by : CWN Desk
Published at :
सीएम धामी ने नैनीताल के खनश्यू थाने व चौकियों का किया ऑनलाइन शुभारंभ

विधायक कैड़ा ने जताया सीएम धामी का आभार

नैनीताल जनपद में एक थाना चार पुलिस चौकी नई खुली


धानाचूली/खनश्यू। प्रदेश में पहाड़ो में कानून व्यवस्था को और दुरस्त करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश स्तर पर हरिद्वार व उधमसिंघनगर जिला को छोड़ 6 नए थाने के साथ 20 पुलिस चौकियां खोल दी है। जिनका मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को विधिवत वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन शुभारंभ किया।
सोमवार को नैनीताल जनपद के खनश्यू थाने के अंतर्गत ओखलकांडा पुलिस चौकी, काठगोदाम थाने के अंदर हैड़ाखान पुलिस चौकी, जबकि मुक्तेश्वर थाने के अंतर्गत धानाचूली व धारी पुलिस रिपोटिंग चौकियों का शुभारंभ ऑनलाइन किया गया। वही खनश्यू थाने से भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री का नए थाने व चौकिया खोले जाने पर आभार व्यक्त किया। वही कैड़ा ने थाने में फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा पहाड़ में अब पुलिस अपराधों पर लगाम लगाएगी। जिससे थाने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहेगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी से खनश्यू के लोगो से रूबरू भी हुए।

श्री धामी ने पुलिस को मित्रता के अलावा एक अलग छवि बनाकर जनता के मददगार बनने को कहा। इस दौरान थाना व चौकी प्रभारियों ने जनता के बीच संवाद स्थापित कर कई जानकारियां दी।


इस दौरान आईजी कुमाऊँ निलेश आनंद भरणे, भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश जोशी, खनश्यू के थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा,तहसीलदार धारी तान्या रजवार, तहसीलदार खनश्यू ,चौकी प्रभारी धारी विजय कुमार, धानाचूली चौकी प्रभारी विजय कुमार, ओखलकांडा चौकी प्रभारी विजय पाल सिंह सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख संजय बिष्ट , ग्राम प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›