हरिद्वार

कक्षा 8 के छात्र के साथ सामूहिक कुकर्म, वीडियो भी बनाई, रिपोर्ट करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

हरिद्वार। मंगलौर में एक महिला ने अपने नाबालिक पुत्र के साथ सामूहिक कुकर्म करने के आरोप में पांच किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति सऊदी अरब में काम करते हैं। उसका नाबालिग पुत्र कक्षा आठ का छात्र है। वह कई दिनों से गुमसुम रह रहा था।
मंगलवार की शाम को जब उसने अपने पुत्र से उसके डरे-डरे रहने का कारण पूछा तब उसने बताया कि गांव के ही पांच अन्य किशोर उसे 14 अगस्त को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने एक घेर में ले गए। जहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाया गया। जिसे पीने के बाद उसे नशा हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में उसके साथ पांचों ने कुकर्म किया तथा उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि आरोपियों द्वारा उसके पुत्र को किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी भी दी गई। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं दबंगों के एक गुट ने लाठी-डंडे लेकर महिला के घर पर पथराव कर दिया, महिला ने विरोध किया तो उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। किसी तरह महिला ने जान बचाई, जाते-जाते आरोपितों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला रानीपर कोतवाली क्षेत्र की विष्णुलोक कालोनी का है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 14 आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के पिता श्यामलाल पुत्र कुन्दन सिंह निवासी मकान नंबर 375 विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी