Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

आ रहे हैं जागेश्वर तो इसका रखें ध्यान….

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। ‌यदि आप भी जागेश्वर धाम दर्शनों के लिए आ रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की है। जागेश्वर का प्राचीन मृत्युंजय मंदिर धरती पर स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों का उद्गम स्थल है।


जागेश्वर के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। लेकिन आजकल जागेश्वर में ठंड का कहर है। सड़कों पर पाला जम रहा है। कड़ाके की ठंड में पड़ाव में दुकानों के बाहर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सड़क पर पाला होने से अक्सर श्रद्धालु पर्यटकों के वाहन रपट रहे हैं। जिससे चोटिल हो रहे हैं।
आरतोला से लेकर जागेश्वर तक कई जगहों पर घना देवदार का जंगल है। दोपहर में भी कई जगहों पर धूप नहीं पड़ती है। रात में पाला गिर रहा है। पाले पर वाहनों के टायर रपट रहे हैं। इसलिए यदि आप भी जागेश्वर आ रहे हैं तो वाहन की गति पर नियंत्रण रखें और गर्म कपड़े पहनकर आएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement