Connect with us

नैनीताल

कॉमेडियन भारती सिंह ने कैची धाम के दर्शन कर बाबा आशीर्वाद लिया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

भवाली(नैनीताल)- कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने परिवार के साथ ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के कैची धाम के दर्शन किये। भारती ने मंदिर में आधा घण्टा रहकर बाबा की प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने बाबा के चमत्कारों के बारे में भी जाना और फिर अपने गंतव्य के लिए निकल गए।


कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया और बेटे लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया गोला के साथ कैची धाम में बाबा करौली के दर्शन किये। देर शाम मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भारती सिंह कैची धाम पहुँची। लोगों ने अंधेरे में भी भारती को पहचान लिया। इसके बाद गेट खुलवाकर उन्हें नीब करोली बाबा के दर्शन कराए गए। उन्होंने मंदिर समिति को बताया कि नीब करोली धाम के बारे में सुना था। बाबा का ऐसा बुलावा था की देर रात वो परिवार के साथ बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच गई। उन्होंने कहा की बाबा के दर्शन कर मन को शान्ती मिली है। हास्य कलाकार ने आधा घण्टा मंदिर में रहकर बाबा के बारे में जाना और मंदिर के बारे में जानकारी ली। परिवार ने बाबा की शिला में भी माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद वो अपने गंतव्य को निकल गए। इस बीच उनके समर्थकों ने उनके साथ सैल्फी खिंचवाई जिसे भारती और उनके परिवार ने सहर्ष स्वीकार किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement