Report by : CWN Desk
Published at :
अब हल्द्वानी में समुदाय विशेष की दुकानें बंद करवाई, साइन बोर्ड-फ्लेक्सी फाड़े, हंगामा

15 दिन में दुकानें खाली करने की चेतावनी, हालांकि पुलिस ने मामला शांत करवाया
हल्द्वानी। पशु क्रूरता के विरोध में शुक्रवार को कमलुवागांजा क्षेत्र में समुदाय विशेष की दुकानें जबरन बंद करा दीं। हंगामा कर रहे लोगों ने दुकानों के आगे लगे फ्लेक्सी और साइन बोर्ड भी फाड़ दिए। 15 दिन में दुकान खाली करने को कहा है।
हंगामा बढ़ने पर मौके पर तीन थानों की पुलिस बुला ली गई। हालांकि हंगामा बढ़ता देखकर अधिकतर दुकानदार पहले ही दुकान बंद कर चले गए थे। शुक्रवार को कठघरिया स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कराया था। इसके बाद पाठ में शामिल लोग कमलुवागांजा चौराहा पहुंचे और समुदाय विशेष की दुकानें बंद करानी शुरू कर दीं। ये लोग कठघरिया से दुकानें बंद कराते हुए निकले। यहां बुधवार की घटना वाले दिन दुकानें बंद कराने के दौरान अपने किराएदार दुकानदारों के समर्थन में आने वाले व्यक्ति के साथ शुक्रवार को इन लोगों की नोकझोंक हो गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›