Connect with us

नई दिल्ली

सार्वजनिक रास्ते को कर दिया खुर्दबुर्द, एसडीएम से शिकायत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर लगाई गुहार

(गौरव कुमार)

हरिद्वार। जमीनों पर कब्जा करने वाले लोगों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह सार्वजनिक रास्तों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भगवानपुर के चंदनपुर का सामने आया है। जहां पड़ोसी ने ही सार्वजनिक रास्ते को खुर्द-बुर्द कर डाला।

पड़ोसी ने ट्रैक्टर से जंदरा और टिलर चला कर रास्ते को खुर्दबुर्द कर दिया है। पीड़ित लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर इस मामले में कार्रवाई करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। भगवानपुर चंदनपुर निवासी मोहम्मद यामीन, शमीम, कुर्बान, इसरार, तय्यब, सरफराज आदि का कहना है कि भगवानपुर चंदनपुर में मेन रोड से उनके घरों पर चार मीटर का रास्ता जा रहा है। लेकिन रास्ते पर पिछले काफी सालों से पड़ोसी कब्जा करने कर अपनी जमीन में मिलान करने फिराक में था। जिसका पहले भी कई बार विरोध किया गया। लेकिन उसने इसके बावजूद भी दबंगता दिखाते हुए रास्ते को खुर्दबुर्द कर दिया। शुक्रवार को सभी लोग अपने अपने काम पर गए हुए थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर पड़ोसी ने दो ट्रैक्टर से जंदरा और टिलर चला कर रास्ते को खुर्द बुर्द कर दिया है। पीड़ित लोगों का कहना है कि रास्ता खुर्दबुर्द होने से घरों पर आने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है। आरोप लगाया कि पड़ोसी व्यक्ति विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Select Language

Advertisement