Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में शादी में डीजे न बजाने पर संचालक पर धारदार हथियार से हमला किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। डीजे न बजाने पर संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सोमेश्वर के टाना सजोली निवासी पंकज सिंह नयाल ने पुलिस में तहरीर दी। उसके मुताबिक वह डीजे संचालन का काम करता है। बीते दिनों उसने सुनाड़ी गांव में एक शादी में डीजे संचालन का काम किया। रात को उसने डीजे बंद किया। कुछ युवकों ने देर रात में भी जबरन डीजे बजाने की बात कही। आरोप है कि जब उसने डीजे बजाने से मना कर दिया तो युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी सुनाड़ी निवासी मुकुल राना सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पंचायत चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका: सियासी परिवारों की करारी हार, कई दिग्गजों की साख दांव पर
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement