Connect with us

नैनीताल

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने एक दिवसीय मौन सत्याग्रह किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में एक दिवसीय मौन सत्याग्रह धरना आयोजित किया गया। इस धरने के आह्वान जिला कॉंग्रेस कमेटी ने किया था। प्ररेशभर में हुए इस धरने में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध में मौन रहकर अपनी बातें कही गई। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि देश के युवा नेता राहुल गांधी ने लगातार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाई है, लेकिन उनकी आवाज को लगातार विरोधियों ने दबाने की कोशिश की। इस बात को लेकर कांग्रेस कमेटी ने आज तल्लीताल डांट में एक दिवसीय मौन सत्याग्रह किया है। पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार बेरोजगारी, महंगाई, अराजकता इत्यादि को रोकने का संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को बीजेपी सरकार दबाने का प्रयास कर रही है। इस बीच देश में महंगाई अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। टमाटर, प्याज, अदरक के दाम आसमान छू रहे हैं। लगातार महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। हुल गांधी ने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई, लेकिन उनकी आवाज़ दबा दी गई। इसी सम्बन्ध में सभी कॉंग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में मौन सत्याग्रह उपवास में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी सरकार ने उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया तो कांग्रेस पार्टी, सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Select Language

Advertisement