Report by : कालू वर्मा
Published at :
कांवड़ यात्रा: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य, विहंगम और मनोरम दृश्य…

सावन की शिवरात्रि पर दस लाख कांवड़िये जल लेकर हुए रवाना
हरिद्वार
। 4-07-2023 से प्रारंभ हुए पवित्र श्रावण कांवड़ मेला का आज दिनांक 15-07-23 को भगवान शिवशंकर पर जलाभिषेक के साथ ही आप सभी लोगों के सहयोग एवं आपसी समन्वय से विधिवत समापन हो गया है।
कांवड़ मेले में चार करोड़ सात लाख कांवड़ियों ने जल भरा। इस कांवड़ मेले में हरिद्वार की आम जनता, व्यापारी एवं राज्य एवं जनपद स्तर के सभी विभागों का अपना-अपना पूर्ण योगदान रहा है। इस विशाल मेले मे पुलिस/प्रशासन द्वारा अपने सभी संसाधनों के माध्यम से छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मां गंगा एवं शिव शंकर की कृपा से निर्विघ्न सकुशल संपन्न कराने में सफलता प्राप्त की है। मेले में खोए हुए 667 श्रद्धालुओं की संख्या जिन्हे ढूंढकर उनके परिजन से मिलाया गया। जबकि कांवड़ मेले में डूबने से अब तक 64 लोगों को बचाया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›