Report by : CWN Desk
Published at :
CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू हुईं 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, छात्र केंद्र पर पहुंचने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइडलाइन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी। 21 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 1261 केंद्रों पर 2.15 लाख छात्र होंगे शामिल। संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर।

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब केवल दो दिन का समय शेष रह गया है। आगामी 21 फरवरी से प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। रामनगर स्थित बोर्ड मुख्यालय ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए अपनी सभी तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली हैं।
बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि इस साल कुल 2,15,252 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल (10वीं) में 1,12,266 छात्र परीक्षा देंगे, जिनमें 1,10,544 संस्थागत और 1,722 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) में 1,02,986 छात्र शामिल होंगे।
परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश भर में 1261 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सचिव सिमल्टी के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से 156 केंद्रों को संवेदनशील और 6 केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर नकल रोकने के लिए विशेष उड़नदस्तों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार केंद्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल 1245 केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस बार 24 नए केंद्र जोड़कर कुल संख्या 1261 पहुंच गई है। बोर्ड प्रशासन ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा 2026: एक नज़र में आंकड़े
| श्रेणी | परीक्षार्थियों की संख्या | परीक्षा केंद्रों का विवरण |
|—|—|—|
| कुल परीक्षार्थी | 2,15,252 | कुल केंद्र: 1261 |
| हाईस्कूल | 1,12,266 | संवेदनशील: 156 |
| इंटरमीडिएट | 1,02,986 | अतिसंवेदनशील: 06 |

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›