Report by : कालू वर्मा
Published at :
कावड़ यात्रा: बिना साइलेंसर वाली बुलेट समेत दो बाइक सीज

हरिद्वार। आज दिनांक 05.07.2023 को चौकी काली नदी थाना भगवानपुर द्वारा रेट्रो सायलेंसर व बिना सायलेंसर के कावंड़ लेने आ रहे युवकों की एक बुलेट मोटरसाइकिल UP11CH6612 रेट्रो साइलेंसर में सीज की गई। जिसका चालक अक्षय कुमार पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम सरगथल बाला थाना सरसावा  जिला सहारनपुर व एक मोटरसाइकिल हौंडा शाइन PB04X4172 बिना साइलेंसर के सीज की गई जिसका चालक नरेंद्र पुत्र सुखदेव निवासी ग्राम बागल थाना चिका जिला कैथल हरियाणा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›