Connect with us

नैनीताल

क्रिकेट मैच देखने चढ़ा रेलिंग पर, से नीचे गिरने से जख्मी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में चल रहा रहा क्रिकेट का मैच

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखंड के नैनीताल में क्रिकेट मैच देख रहा दर्शक ऊंची रेलिंग से नीचे गिर गया। गिरने से दर्शक के गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज चल रहा है।
नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में क्रिकेट का मैच चल रहा था। इस मैच को देखने के लिए किच्छा से आए अमित भी बैठ गए। अमित मस्जिद के सामने बनी रेलिंग में बैठ गए। अचानक अमित रेलिंग से नीचे फ्लैट्स मैदान में जा गिरे जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। फ्लैट्स मैदान में हुए इस हादसे के बाद खिलाड़ी, समाजसेवी और पुलिस ने अमित को उठाकर पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय बी.डी.पाण्डे अस्पताल में चिकित्सकों की टीम घायल अमित का इलाज करने में जुट गई। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि अमित किच्छा से आया है जो फ्लैट्स मैदान की रेलिंग से नीचे गिर गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: बेतालघाट गोलीकांड के 16 आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट, मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित कई कुख्यात शामिल

Select Language

Advertisement