Report by : CWN Desk
Published at :
क्रिकेटर ऋषभ पंत के मददगार हुए सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने किया सम्मानित
देहरादून।
गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत मददगार सम्मानित किए। हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत नैन एवं अन्य दो युवकों नीशू और रजत को सम्मानित किया गया।

क्रिकेटर ऋषभ पंत के मददगार हुए सम्मानित

हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार की पत्नी एवं परिचालक परमजीत के पिता ने सम्मान ग्रहण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत सूचना विभाग की ओर से हरियाणा रोडवेज के दोनों चालक एवं परिचालक तथा दोनों युवकों निशु और रजत को 1-1 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (ब्रह्म कमल की अनुकृति) प्रदान की गई।

क्रिकेटर ऋषभ पंत के मददगार हुए सम्मानित

30 दिसंबर की तड़के सुबह जब क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने बस रोक दी और पंत की मदद की। उन्होंने तत्काल इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान दो अन्य युवक नीशू और रजत भी पंत की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने ऋषभ पंत को अस्पताल तक ले जाने का काम किया। किसी भी हादसे के बाद पहला एक घंटा जान बचाने के लिए काफी अहम होता है। जिसे गोल्डन ऑवर भी कहा जाता है। इन चारों की मदद से ऋषभ पंत को इसी गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिसकी वजह से उन्हें सही वक्त पर इलाज मिल पाया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›