Connect with us

नई दिल्ली

ऋषभ पंत के लिए क्रिकेटरों ने की महाकाल की पूजा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उज्जैन पहुंचे सूर्या, कुलदीप और सुंदर, भस्म आरती में शामिल
नई दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने सोमवार सुबह उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए। इनमें सूर्य कुमार यादव, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर भस्म आरती में शामिल हुए। महाकाल का पंचामृत पूजन कर क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


भारत और न्यूजीलैंड का 24 जनवरी को इंदौर में वनडे मैच है। मैच के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुंच गई हैं। क्रिकेटर्स ने गर्भगृह में जाकर धोती-सोला पहनकर महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। महाकाल मंदिर में तीनों क्रिकेटर्स आम भक्तों की तरह भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में भक्तों के बीच बैठे। आसपास बैठे कई भक्त उन्हें पहचान नहीं पाए। इसके बाद
तीनों ने साधारण भक्तों की तरह गर्भगृह में दर्शन किए।
सूर्य कुमार ने कहा, ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की। वे रिकवर हो जाएं, बस यही जरूरी है हम सबके लिए।’ यहां बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में रुड़की के पास घायल ‌हो गए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement