Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
फसलें सूखी, किसानों को बारिश का इंतजार

सरसों सूखकर बर्बाद, बीते दिनों हुई बारिश से गेहूं-मसूर को थोड़ी राहत
अल्मोड़ा (नैनी चौर्गखा)। पिछले वर्ष अक्टूबर से क्षेत्र में बीते दिनों साल की पहली हल्की बारिश हुई है। जिससे काश्तकारों को थोड़ी राहत जरूर मिली हैम बारिश नहीं होने से सरसों सूख गई है। खेतों में गेहूं-मसूर और साग सब्जियों के लिए बारिश जरूरी है।
पिछले एक हफ्ते से बादलों की आँख मिचौली है थी। मौसम विभाग के अलर्ट भी जारी किया है। बीते दिनों क्षेत्र में रात हल्की बारिश हुई है। आसमान में बादल हैं। किसान बादलों के बरसने का इंतजार कर रहे हैं।

फसलें सूखी, किसानों को बारिश का इंतजार

क्षेत्र के काश्तकार मोहन राम कहते हैं कि सरसों की फसल तो खत्म ही हो गई है। अब कहीं कहीं जो गेहूँ और मसुर के पौधे बचे हैं वो बीज के लिए तब भी होंगे।

फसलें सूखी, किसानों को बारिश का इंतजार

किशन सिंह कहते हैं कि अभी तो बूंदाबांदी ही हुई है जिससे धूल कम हो गई है। बरसात की अभी और जरूरत है। फसल तो सूख ही गई है, अब होने वाली वर्षा साग भाजी के उत्पादन के लिए अच्छी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›