Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में अधिवक्ता को साइबर ठगों ने किया दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट, आप भी रहे सतर्क

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रुड़की में एक अधिवक्ता को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने सवा लाख रुपये की डिमांड कर दी। अधिवक्ता को करीब पौने दो घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया। साथ ही ठग ने हैदराबाद साइबर क्राइम कार्यालय में मुकदमा दर्ज होने की बात करते हुए आतंकवादियों को उपकरण खरीदने के लिए पैसे भेजने की बात कहकर डराया।
रुड़की के मोहल्ला आजाद नगर निवासी अधिवक्ता मोहम्मद सलीम भगवानपुर कचहरी में वकील हैं। शुक्रवार देर शाम को उन्होंने एसपी देहात एसके सिंह के कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनाई। बताया कि वह भगवानपुर से घर लौट रहे थे। तभी उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने खुद को हैदराबाद साइबर पुलिस से बताया। साथ ही बताया कि अधिवक्ता सलीम का नाम डार्क वेब में सामने आ रहा है। इसके अलावा आतंकवादियों को उनके खाते से पैसा भेजा गया है। जबकि उनका यह खाता हैदराबाद में खुला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement