Connect with us

नई दिल्ली

1200 करोड़ के स्कैम में शामिल नेपाली को दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

साइबर क्राइम पुलिस की मिली बड़ी सफलता, अब तब 5 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
देहरादून। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने लगातार दबिशें देकर 1200 करोड़ के स्कैम करने वाले गिरोह के नेपाली मूल सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। नेपाली मूल का आरोपी दुबई और नेपाल में हवाला के माध्यम से पैसे भेजने का काम करता था। गिरोह में शामिल अन्य हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ लुक
आउट सर्कुलर जारी किया है।

4 अभियुक्तों को 41 (क) सीआरपीसी का नोटिस
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में साइबर अपराधियों द्वारा जनता से ठगी करने वालों पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देशन पर कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में साइबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए अपराध के नये-नये तरीके अपना रहे हैं। इसी
परिपेक्ष्य में साइबर ठगों द्वारा फर्जी कंपनी बनाकर आमजनों को आनलाइन ट्रेडिंग की बात बताकर फर्जी बेवसाइट के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की जा रही है।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर 4 सितंबर 2021 को वादी मुकदमा अमित कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी-डी-2 ज्वालापुर सुभाष नगर जनपद हरिद्वार ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर।अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसमें वादी को अज्ञात
व्यक्ति द्वारा व्हाटसएप पर मैसेज भेजकर जिसमें (सोना/रेडवाईन) मसाले आदि चीजों की चीन से आनलाइन ट्रेडिग पर इन्वेस्टमेंट करके ज्यादा मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर विभिन्न तिथियों में भिन्न-भिन्न खातों में 15 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

3 अभियुक्त के विरूद्व लुक आउट सर्कुलर जारी
अभियोग की विवेचना निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला के सुपुर्द की गई। विवेचना के शीघ्र अनावरण के लिए तकनीकी टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त विभिन्न बैक खातों की डिटेल और केवाईसी एवं मोबाईल नम्बरों की सीडीआर/कैफ प्राप्त की। विश्लेषण किया गया। विश्लेषण से अपराध में मनी-लांड्रिग व चाईनिज कनेक्शन होना प्रकाश में आया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रोहित।कुमार को पंजाब के फरीदकोट (पाकिस्तान बार्डर) से, 2 अभियुक्तों को भोपाल
मध्य प्रदेश और एक अभियुक्त को राउरकेला उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया।
मुम्बई के एक फिल्म निर्माता की संलिप्तता पाये जाने पर 41 (A) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया। विवेचना के क्रम में दिल्ली में स्थित।कम्पनियों पर कार्यवाही करते हुए 3 अभियुक्त के विरूद्व न्यायालय से गैर जमानती वांरट प्राप्त करते हुए लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया। 3 अभियुक्त को 41 (A) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया। इस पूरी
प्रक्रिया में न्यूनतम 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है।
अभियोग में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीम द्वारा घटना।में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, व शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गई तो प्रकाश में आये अभियुक्तों द्वारा स्वयं को जीएलसी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी मे आनलाईन ट्रेडिंग की बात बताकर फर्जी बेवसाइट
के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर वादी मुकदमा से हुयी धोखाधड़ी का सम्बन्ध से पाये जाने पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए टीम को NCR, नई दिल्ली व अन्य सम्भावित स्थानो में रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से अभियुक्तो द्वारा वादी मुकदमा।को जो खाता संख्या व मोबाइल नम्बर दिये थे और धोखाधडी से प्राप्त की गयी धनराशि की खातों के खाताधारक की जानकारी प्राप्त की गयी व उक्त खाते का खाताधारक के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियोग में नेपाल मूल
के यम बहादुर पुत्र टिकाराम हाल निवासी मकान नं0 202, फ्लैट नं0 A-342,।ब्लॉक A, विजय विहार, रोहणी सैक्टर 5, नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम कारीकोट, राईडांडा, थाना वालिम, वार्ड नं0 9, जिला शियांगजा, गंडकी अंचल नेपाल को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।  घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, ATM कार्ड व आधार कार्ड बरामद किया गया।
उक्त टीम के द्वारा उपरोक्त विवेचना में अब तक कुल 5 अभियुक्तों की।गिरफ्तारी 4 अभियुक्तों को 41 (क) सीआरपीसी का नोटिस और 3 अभियुक्त के।विरूद्व NBW प्राप्त करते हुए लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। हवाला।आपरेटरो के संगठित गैग के विरूद्व कार्यवाही की गयी है।

अपराध का तरीका
अभियुक्तगणों द्वारा फर्जी कम्पनी बनाकर आमजनता को आनलाईन ट्रेडिंग की बात बताकर फर्जी बेवसाइट के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर आनलाईन धोखाधडी करना व अभियुक्तो व पकडे गये सहअभियुक्त द्वारा भारत के अलग-अलग
कोनो मे दर्जनो फर्जी कम्पनी बनायी गयी थी और साईबर अपराधियो द्वारा फिल्मो की स्क्रीनिंग के नाम पर करोडो रुपये क्रिप्टो करेंसी के माध्यम।से भारत से बाहर भेजे गये । अपराध मे प्रयुक्त बैवसाईट डिटेल से प्रतीत।होता है कि वह बैवसाइट हांगकांग व सिगांपुर मे बनायी थी।

यह भी पढ़ें 👉  UKMSSB में सीएसएसडी तकनीशियन के 79 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

गिरफ्तार अभियुक्त
यम बहादुर पुत्र टिकाराम हाल निवासी मकान नं0 202, फ्लैट नं0 A-342, ब्लॉक A, विजय विहार, रोहणी सैक्टर 05, नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम कारीकोट, राईडांडा, थाना वालिम, वार्ड नं0 9, जिला शियांगजा, गंडकी अंचल।नेपाल।
बरामदगी
1- मोबाइल फोन- 01
2- ATM कार्ड PNB – 01
3- अभियुक्त का आधार कार्ड
पुलिस टीम-
1- निरीक्षक श्री त्रिभुवन सिंह रौतेला
2- उ0नि0 राजेश ध्यानी
3- उ0नि0 राहुल कापडी
4- का0 हरेन्द्र भण्डारी

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप ने तुर्किये को पुनः थर्राया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement