Report by : CWN Desk
Published at :
अनियमितता मिलने पर मेडिकल स्टोरों पर चला पुलिस का डंडा

–एक लाइसेंस पर दो दुकानों से चलाया जा रहा था दवा का कारोबार

–दोनो दुकानों पर लगा ताला, ड्रग इंस्पेक्टर को भेजी जाएगी रिपोर्ट

हरिद्वार। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने में जुटी हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर आज थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत मेडिकल स्टोर्स पर चैकिंग अभियान चलाया गया।

कुल 30 केमिस्ट की दुकानों को चैक करने के दौरान शाजिद पुत्र मुमताज अली निवासी सरठेरी भगवानपुर द्वारा एक लाईसेन्स से 02 केमिस्ट की दुकानें (नूर मेडिकल स्टोर के नाम से सिकन्दरपुर व अमन मेडिकल स्टोर के नाम से रायपुर में) खोलने की शिकायत मिलने पर मौके पर जाकर लाईसेन्स को कब्जे पुलिस लिया गया।

दोनो दुकान को बन्द कर ताला लगाया गया लाईसेन्स धारक को पूछताछ की जा रही है। लाईसेन्स धारक के विरूद्ध नियमानुसार ड्रग इंस्पेक्टर को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›