Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर वन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध हालात में मौत, गेस्ट हाउस परिसर में मिला शव

रामनगर। वन विभाग रामनगर में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार से लापता चल रहे कर्मचारी का शव रविवार सुबह वन विभाग गेस्ट हाउस परिसर में मिला। घटना से विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान 57 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र बाबू राम निवासी रामनगर के रूप में हुई है, जो रामनगर वन प्रभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। उनके चाचा गोविंद राम के अनुसार, शनिवार से ओम प्रकाश लापता थे। रविवार सुबह वनकर्मियों ने उन्हें गेस्ट हाउस परिसर में बेसुध हालत में पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि मामला संदिग्ध है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

परिजनों और विभागीय कर्मचारियों में घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›