Connect with us

हरिद्वार

श्यामपुर में दस साल की बच्ची की सांप के डंसने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीवाली में बृहस्पतिवार की देर रात एक दस साल की बच्ची को सांप ने डंस लिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने एम्स रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर वन प्रभाग की टीम ने सांप को पकड़ने के लिए अभियान चलाया, मगर सांप का पता नहीं चल पाया।
जानकारी के अनुसार ईश्वर जोशी (10) पुत्री सतीश जोशी निवासी ग्राम गाजीवाली बृहस्पतिवार की रात अपने परिवार के साथ सो रही थी। तभी अचानक उसे सांप ने डंस लिया। बच्ची उठी और परिजनों को किसी चीज के काटने की जानकारी दी। परिजन उठे तो सांप दिखाई दिया। परिजन समझ गए कि बच्ची को सांप ने डंस लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement