Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन, देहरादून में शोक की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन। देहरादून स्थित आवास पर सुबह 10 बजे दी जाएगी अंतिम श्रद्धांजलि।

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का रविवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने उत्तराखंड राज्य गठन से लेकर संगठन के विस्तार में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
हीरा सिंह बिष्ट ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में जनसेवा और मजदूर कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किया। वे वर्तमान में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTC) के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। प्रदेश कांग्रेस संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और जनमुद्दों को उठाने का काम किया।
उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और विभिन्न संगठनों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि बिष्ट जी के जाने से पार्टी ने एक अनुभवी, संघर्षशील और समर्पित नेतृत्व खो दिया है। उनके निधन को राज्य की राजनीति और सामाजिक सरोकारों के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने की अपील की है। स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर देहरादून के सेवक आश्रम रोड स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया है। जहाँ सुबह 10:00 बजे से पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक पहुंचकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement