Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून और हरिद्वार में सीबीआई के छापे, कइयों से पूछताछ

हिमाचल में कांस्टेबल पेपर लीक प्रकरण के तार उत्तराखंड से जुड़े
देहरादून।
हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक प्रकरण मामले में सीबीआइ ने मंगलवार को देहरादून और हरिद्वार में छापामारी की। बताया जा रहा है कि पेपर लीक मामले में सीबीआई को अहम दस्तावेज मिले हैं।
‌हिमाचल में पकड़े गए जालसाजों का नेटवर्क उत्तराखंड तक फैला है। सीबीआइ ने देहरादून और हरिद्वार में दबिश देकर कई लोगों से पूछताछ की। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। हिमाचल प्रदेश में 1334 कांस्टेबल की भर्ती के लिए 27 मार्च 2022 को आनलाइन परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का पांच अप्रैल 2022 को परिणाम घोषित किया गया। परिणाम आने के बाद धांधली की बात सामने आई। छह मई 2022 को कांगड़ा में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद हिमाचल सरकार ने एक एसआइटी का गठन किया।
एसआइटी ने कई माह की जांच के दौरान 227 आरोपित को गिरफ्तार किया। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भी शामिल थे। परीक्षा में बड़ी घपलेबाजी होने के चलते सरकार की ओर से 30 नवंबर 2022 को जांच सीबीआइ को सौंपी गई। मामले में सीबीआइ ने प्राथमिक तथ्यों के आधार पर चंडीगढ़ ब्रांच में नवंबर माह में दो मुकदमे दर्ज किए। तब से जांच सीबीआइ कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›