देहरादून

देहरादून में कारों की रेस बनी खूनी खेल, साइकिल सवार गार्ड को कुचला

child death teenager demo child body 1662816013

देहरादून के वसंत विहार में कार रेस के दौरान फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो ने नाइट शिफ्ट में गश्त कर रहे 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

देहरादून। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वसंत विहार थाना क्षेत्र में दो लग्जरी कारों की खतरनाक रेस ने एक बेकसूर की जान ले ली है। नाइट शिफ्ट में साइकिल से गश्त कर रहे 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड को तेज रफ्तार गाड़ियों ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से इलाके में भारी सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
मृतक विनोद मल्ल मीठीबेरी के रहने वाले थे और पिछले तीन साल से ‘एलाइंस सिक्योरिटी’ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बुधवार रात करीब 11 बजे वह नेहमी की तरह सड़क किनारे साइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो दोस्तों की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो गाड़ियां आपस में तेज रफ्तार से रेस लगा रही थीं। अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।
इससे पहले कि घायल गार्ड संभल पाते, पीछे से रेस लगाते हुए आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी उनके ऊपर चढ़ गई। इस भीषण टक्कर से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई और आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हिट एंड रन के तहत मामले की जांच शुरू कर दी।
इस दुखद घटना ने शहर में बेलगाम होती कार रेस और ओवरस्पीडिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़कों पर स्टंट करने और रेस लगाने वाले लापरवाह चालकों के कारण एक परिवार का इकलौता सहारा छिन गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों गाड़ियों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी