Report by : CWN Desk
Published at :
धर्मनगरी में डेंगू का डंक हुआ तेज, डेंगू के 11 मरीज मिलने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

सीएमओ और डीएमओ स्वयं कर रहे हैं डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में एक बार फिर से डेंगू ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बहादराबाद ब्लाॅक के रोहालकी में एक साथ 14 मरीजों के मिलने के बाद शनिवार को फिर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के 11 मरीजों की एलाइजा टेस्ट रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक साथ 11 लोगों में डेंगू की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
शनिवार को राजा गार्डन, रोहालकी, शिवपुरी, कनखल, संदेशनगर, बिल्केश्वर, कटरा बाजार में डेंगू के मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी हरिद्वार गुरनाम सिंह ने बताया कि राजा गार्डन में 2, रोहालकी में 2, शिवपुरी में 2, कनखल में 1, संदेशनगर काॅलोनी में 2, बिल्केश्वर काॅलोनी में 1 और ज्वालापुर कटराबाजार निवासी 1 मरीज की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि शहरी क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकत्रियों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में दोबारा डेंगू के मरीज मिलेंगे, उन क्षेत्रों में दोबारा से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। डीएमओ गुरनाम सिंह ने बताया कि डेंगू की पुष्टि होने पर मरीज को सावधानी बरतनी चाहिए। अपनी मनमर्जी से दवा का सेवन न करें। गंभीर स्थिति में योग्य चिकित्सक से सलाह अवश्य लें। डेंगू के दौरान बुखार आने पर पैरासिटामोल ले सकते हैं। डेंगू में जल्द स्वस्थ्य होने के लिए आराम की आवश्यकता है। इस दौरान ओआरएस घोल और नरियल पानी का अधिक प्रयोग करें। ताकि मरीज जल्द स्वस्थ्य हो सके। सीएमओ डाॅ. मनीष दत्त ने बताया कि सभी डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कार्य कर रही हैं। समय-समय पर स्वयं भी डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकत्रियां कीटनाशक दवाओं के छिड़काव के साथ-साथ लोगों को अपने घरों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›