Report by : CWN Desk
Published at :
बोल बम के जयकारे और आर्कषक कांवड़ों के साथ कांवड़ियों के रंग में रंगी धर्मनगरी

विभिन्न राज्यों से आए कांवड़ि़एं गंगाजल लेकर हो रहे अपने गंतव्यों को रवाना

हरिद्वार- धर्मनगरी में चारों ओर बोल बम के जयकारे लग रहे हैं। विभिन्न राज्यों से आए कांवड़िएं आर्कषक कांवड़ों के साथ दिखाई दे रहे है। शनिवार को कांवड़ मेले का पांचवा दिन है। पांचवें दिन हरिद्वार से दिल्ली के लिए एक आर्कषक कांवड़ भोले के भक्तों के साथ अपने गंतव्य को रवाना हुई है। कांवड़ मेले के रंग में रंगी धर्मनगरी में चारों ओर भोले के भक्त दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। अभी तक विभिन्न राज्यों से आए लाखों कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को रवाना हो चुके हैं। शनिवार को हरिद्वार से दिल्ली के लिए भोले की आर्कषक कांवड़ बैरागी कैंप से अपने गंतव्य को रवाना हुई है। इस आर्कषक कांवड़ में भोले की बहुत बड़ी मूर्ति लगाई गई है। इसके अलावा गणेश भगवान, भैरव बाबा और दो हाथियों की मूर्ति भी लगाई गई है। जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पुलिस और प्रशासन भी चप्पे-चप्पे पर कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हैं। कांवड़ पटरी मार्ग पर प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्थाएं बनाई गई। राजस्थान से आए कांवड़िए रामकुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से कांवड़ मेले को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई है। कहीं भी अव्यवस्था नहीं है। हरियाणा से हरिद्वार पहुंचे दीपक सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन कांवड़ पटरी मार्ग पर पूरी तरह से अलर्ट है। सभी व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से पूर्ण की गई है। दिल्ली से हरिद्वार कांवड़ लेने पहुंचे राजकुमार ने कहा कि प्रशासन की ओर से बारिश से होने वाले जलभराव से बचने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए हैं। कई स्थानों पर कीचड़ फेला हुआ था। जिससे कांवड़ियों को पैदल निकलने में दिक्कतें उठानी पड़ रही थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›