Connect with us

उत्तराखण्ड

डीएम ने दिए पॉड टैक्सी को लेकर यथाशीघ्र स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने पॉड टैक्सी परियोजना को लेकर यथाशीघ्र स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में गुरुवार को कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मैट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों ने डीएम को पॉड टैक्सी परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डीएम डीएस गर्ब्याल ने पॉड टैक्सी परियोजना के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कुछ बिंदुओं पर यथाशीघ्र स्थिति स्पष्ट करने के लिए मैट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, एमएनए दयानंद सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश तोमर, अधिशासी अभियंता सिंचाई सुश्री मंजू, पीडी एनएचआई पीएस गुसाईं, ईई यूपीसीएल एसएस उस्मान, मेट्रो परियोजना से जयनंदन सिन्हा, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement