Report by : CWN Desk
Published at :
कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

हरिद्वार-आगामी कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीएम और एसएसपी हरिद्वार ने प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ कांवड़ पटरियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को कांवड़ मेले के दौरान व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

प्रशासन को दिए व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश

शुक्रवार को डीएम डीएस गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह ने प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शंकराचार्य चौक, नहर पटरी, सिंह द्वार, आर्य नगर चौक, दुर्गाचौक, लालपुल, जटवाड़ा पुल, नहर पटरी मार्ग से धनौरी, पथरी रो पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद कलियर नहर पटरी होते हुए रुड़की, लंढौरा, लक्सर तक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम डीएस गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ मेले के दौरान किसी भी कांवड़िए को खराब व्यवस्था पाए जाने पर कोई परेशानी न हो। यदि मेले के दौरान व्यवस्था कही पर भी खराब मिलती है, तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›