Connect with us

नैनीताल

डॉ. महेंद्र सिंह पाल को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लगाया गले, अचानक बिगड़ी तबीयत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। उपराष्ट्रपति तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे थे, जहां आर्मी हैलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री की ओर से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट, वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णमासी स्नान पर हरकी पैड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखिए वीडियो

इसके बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 45 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने साथी और वर्ष 1989 में सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल को बार-बार याद किया। कार्यक्रम के अंत में मंच से उतरकर उपराष्ट्रपति ने डॉ. पाल को गले लगाया, और दोनों पांच मिनट तक पुरानी यादें साझा करते रहे। इस भावुक क्षण में डॉ. पाल रो पड़े, जिससे उपराष्ट्रपति धनखड़ भी भावुक हो उठे।

इसी दौरान उपराष्ट्रपति को चक्कर आ गया और वे डॉ. पाल के गले लगते ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने तुरंत उनका प्राथमिक उपचार किया। स्थिति में सुधार होते ही उपराष्ट्रपति को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के साथ राजभवन रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर खिलाड़ी रिंकू सिंह ने कैंची धाम पहुंचकर किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

अधिकारियों के अनुसार, उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। इस घटना के बाद प्रशासन सतर्क है और उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर लगातार अपडेट लिया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए, लेकिन समय रहते मेडिकल टीम की त्वरित प्रतिक्रिया से स्थिति नियंत्रित रही।

Select Language

Advertisement