Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

डॉ योगेंद्र सिंह रावत कुमाऊँ आईजी और अजय सिंह बने देहरादून एसएसपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के पुलिस कप्तान बने परमेन्द्र डोभाल, 8 आईपीएस के तबादले


देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड सरकार ने चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व चमोली के पुलिस कप्तान समेत आठ पुलिस अधिकारियों में फेरबदल किया है।
अजय सिंह को देहरादून कोजिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
गृह अपर सचिव अतर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सरकार ने देहरादून जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर को इस पदभार से मुक्त कर पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना के पद पर तैनाती दी है। हरिद्वार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे अजय सिंह को इसी पद पर देहरादून भेजा गया है। हरिद्वार में प्रमेंद्र डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वहीं नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट को सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के पद पर भेजा गया है। प्रह्लाद नारायण मीणा को नैनीताल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रेखा यादव चमोली जिले की पुलिस अधीक्षक होंगी। वह हरिद्वार में पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर तैनात थीं। पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे को कुमाऊं मंडल पुलिस महानिरीक्षक पद से हटाकर इसी पद पर पी एंड एम में भेजा गया है। डा योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं मंडल बनाया गया है।

Select Language

Advertisement