Connect with us

नई दिल्ली

जेएनयू में पीएचडी के दौरान दून की युवती से हॉस्टल में दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लगातार हवस का शिकार बनाता रहा आरोपी तबरेज, देहरादून में मुकदमा दर्ज
देहरादून। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीएचडी के दौरान दून की युवती से हॉस्टल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहपाठी मुस्लिम छात्र ने वर्ष 2022 में अवसाद में चल रही छात्रा को झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार यौन शोषण करता रहा। आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी।
पीड़िता ने देहरादून पहुंचकर राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग के निर्देश पर वसंत विहार थाना पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर ली है। एफआइआर को दिल्ली ट्रांसफर किया जा रहा है। आरोपित युवक वर्तमान में आंध्र प्रदेश के किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बताया जा रहा है।
देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में वह पीएचडी के लिए जेएनयू गई थी। वह विवि के हास्टल में ही रहती थी। जहां उसकी मुलाकात पीएचडी कर रहे मोहम्मद तबरेज से हुई। पीएचडी के साथ दोनों दिल्ली में निजी क्षेत्र में नौकरी भी करने लगे। युवती ने बताया कि वह कुछ पारिवारिक व निजी कारणों से अवसाद में थी। ऐसे में तबरेज ने उसे झांसे में लेकर दोस्ती की। एक दिन उसे अपने हास्टल के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार हवस का शिकार बनाता रहा। इसी बीच युवती को पता चला कि तबरेज ने एक अन्य हिंदू युवती को भी झांसे में लेकर संबंध बनाए हैं।
पूछने पर उसने शादी करने की बात कहकर चुप करा दिया, लेकिन कुछ दिन बाद तबरेज ने दूरी बनानी शुरू कर दी। इस कारण वह और अवसाद में चली गई। जनवरी 2023 में तबरेज ने हास्टल का कमरा छोड़ दिया और दोस्त अहमद अंसारी के साथ दूसरे हास्टल में रहने लगा। परेशान होकर युवती ने आत्महत्या का प्रयास भी किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement