Report by : CWN Desk
Published at :
लक्षमणझूला क्षेत्र में हाथी का वाहन स्वामी पर हमला, अस्पताल में हुई मौत

चालक बिजनौर के भक्तों को नीलकंठ के दर्शन करवाने जा रहा था
ऋषिकेश
। थाना लक्षमणझूला क्षेत्र अंतर्गत मोनी बाबा तिराहे पर मंगलवार की सुबह एक ड्राइवर को जंगली हाथी ने उस समय गंभीर रूप से घायल कर दिया जब वह बिजनौर से सवारियों को लेकर नीलकंठ के दर्शन करवाने जा रहा था। जिसकी एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई।
लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि मंगलवार की सुबह प्रातः 05.28 पर डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम पौड़ी द्वारा थाना लक्षमणझूला पर अवगत कराया गया कि मोनी बाबा तिराहा लक्षमणझूला के पास एक ड्राइवर जिसे हाथी द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया है, सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही राहत बचाव कार्य हेतु प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी मय व० उप० निरीक्षक अनिल चौहान, निजाम अली, अनिल यादव, चीता मोबाइल कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे, जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि आज प्रातः 05.15 बजे चालक सतेंद्र उर्फ सोनू पुत्र लखबीर सिंह निवासी पायल कालोनी पायल टाकीज के पीछे रामलीला ग्राउंड के पास जनपद बिजनार उत्तर प्रदेश जो वाहन UK 07 TC 1762 मैक्स से बाइपास होते हुए सवारियों को नीलकंठ मंदिर छोड़ने ले जा रहा था रास्ते मे मोनी बाबा तिराहे के हाथी द्वारा वाहन पर हमला कर दिया गया जिसमें चालक सतेंद्र उपरोक्त मोके पर घायल हो गया जिसे स्थानिय लोगो व पुलिस की मदद से उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया है। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके संबंध में परिजनों को अवगत करवा दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›