Connect with us

नैनीताल

हाथियों के झुंड ने ग्रामीण क्षेत्र में घुस फसलों को भारी नुकसान पहुंचा……वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(नैनीताल)- लालकुआं क्षेत्र के बरेली रोड स्थित आईओसी डिपो से लेकर बच्चीधरमा तक पूरी रात हाथियों के झुंड ने तांडव मचाया। रात लगभग 8 बजे उक्त हाथियों का झुंड टांडा के जंगल से हाईवे 109 क्रॉस करते हुए आइओसी डिपो की तरफ आ गया।


हाथियों ने खुले आम पूरे क्षेत्र में चहल कदमी करते हुए लोगों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। हाथियों का यह झुंड विगत कई दिनों से क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। उक्त हाथी ग्रामीणों से बिल्कुल भी डर नहीं रहे हैं। कल रात भी हाथियों का यह झुंड हाईवे क्रॉस कर आईओसी डिपो के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा गया। उसके बाद उक्त झुंड ने बबूर गुमटी वाले रेलवे क्रॉसिंग में भी जमकर चहल कदमी करी। गुमटी क्षेत्र के लोगों ने हाथियों के साथ में जमकर मस्ती की, तथा उन्हें खूब दौडाया, इस दौरान हाथियों ने भी ग्रामीणों को जमकर दौडाया। हाथियों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद हैं जो की कभी भी कोई दुर्घटना घटित कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement