Connect with us

नैनीताल

रामनगर में बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, एक युवक की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के दोस्त के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे बाइक सवार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरपानी निवासी तारादत्त ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती पांच सितंबर की रात करीब नौ बजे को उनका बेटा संजय छिम्वाल अपने दोस्त हिमांशु अधिकारी के साथ अपनी बाइक (यूके 19बी 5214) से ढिकुली से सामान खरीदकर ढिकुली स्थित रूम की ओर जा रहा था। ढिकुली के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक (यूके 04 एडी 0561) पर सवार तीन युवकों ने तेजी और लापरवाही से उनके बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा संजय और उसका दोस्त हिमांशु को गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सात सितंबर को इलाज के दौरान उनके बेटे के दोस्त हिमांशु ने दम तोड़ दिया। वहीं इलाज के बाद उनके बेटे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125 ए, 106 (1) के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement