Connect with us

हरिद्वार

रुड़की: सैन्य क्षेत्र में फर्जी आर्मी जवान गिरफ्तार, सेना की वर्दी और 18 डेबिट कार्ड बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। आर्मी इंटेलिजेंस रुड़की और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू-पुलिस) की संयुक्त टीम ने बुधवार को सैन्य क्षेत्र से एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। आरोपी के पास से सेना की वर्दी, नेम प्लेट, बूट, फर्जी आर्मी पहचान पत्र और 18 डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह फर्जी पहचान के सहारे सैन्य क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ के बाद देर शाम उसे सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आर्मी इंटेलिजेंस और एलआईयू को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति कैंट क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए एमईएस के पास से उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान 28 वर्षीय सुरेंद्र निवासी शिखर, राजस्थान के रूप में हुई। वह बीते कुछ महीनों से रुड़की के आदर्श नगर में किराये पर रह रहा था।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी के पास से सेना की वर्दी, नेम प्लेट, बूट, 18 डेबिट कार्ड और एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह खुद को आर्मी जवान बताकर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी को सैन्य क्षेत्र में घुसने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सरकारी कार्यों में उनके उपयोग की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, सेना के एक स्टाफ ने बताया कि आरोपी कैंट क्षेत्र में जाकर अपनी तस्वीरें खींचता था और उन्हें दूसरों को दिखाकर खुद को सेना में कार्यरत बताता था। उसके पास से कई और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस और इंटेलिजेंस टीमें अब आरोपी के नेटवर्क और ठगी से जुड़ी अन्य जानकारियां खंगाल रही हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement