Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
मारपीट का फरारी बदमाश इंदौर से गिरफ्तार

पुलिस ने 20 हजार रुपये का रखा था ईनाम,
बागेश्वर। कपकोट के रीमा पुलिस चौकी अंतर्गत जारती निवासी एक आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मारपीट करने का आरोप था तथा वह पांच माह से फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस ने उस पर बीस हजार रुपये का इनाम रखा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट थाना में रीमा जारती निवासी कैलाश सिंह पुत्र गोविंद सिंह के खिलाफ मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसकी सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी परंतु सफलता नहीं मिली, जिस पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई तथा न्यायालय में आरोप पत्र पेश करके सीआरपीसी के तहत कार्रवाई प्रारंभ की जिस पर उसकी चल संपत्ति की कुर्की भी की गई परंतु वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी के लिए कार्रवाई फिर से प्रारंभ की। तब जाकर इंदौर से गिरफ्तारी हो पायी।

कपकोट के सीओ अशोक कुमार व सीओ आपरेशन अंकित कंडारी के नेतृत्व में टीम गठित की व उपनिरीक्षक विवेक चंद्र, हेड कांस्टेबल प्रकाश शर्मा व केदार सिंह, कां. चंदन कोहली व इमरान खान के नेतृत्व में टीम गठित करके मध्य प्रदेश भेजी, जहां उसे गिरफ्तार किया। इंदौर से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद उसे बागेश्वर लाया गया जहां न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›