Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मिश्रा को फुल कोर्ट रैफ्रेन्स से दी विदाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वरिष्ठ न्यायाधीश संजय मिश्रा झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में हुआ है ट्रांसफर

(कमल जगाती)
नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को आज फुल कोर्ट रैफ्रेन्स के माध्यम से विदाई दी गई। इस दौरान न्यायमूर्ति शरद शर्मा, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा भी उनके साथ डायस पर मौजूद रहे। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने ऑनलाइन सैरेमनी में शिरकत की।
आज मुख्य न्यायाधीश न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को फुल कोर्ट रैफ्रेन्स के माध्यम से विदाई दी गई। वरिष्ठ न्यायाधीश मिश्रा के झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ट्रांसफर होने के बाद आज उन्हें विदाई दी गई। सवेरे 10:30 बजे शुरू हुए एक सादे समारोह में वरिष्ठ न्यायाधीश मिश्रा के न्यायिक सफर की जानकारियां दी गई। मुख्य न्यायाधीश विपिन संघी ने भी ऑनलाइन वरिष्ठ न्यायाधीश मिश्रा के कुछ लैंडमार्क जजमेंटों की जानकारियां साझा की। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वरिष्ठ न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा के जाने का से उत्तराखंड का बड़ा नुकसान है लेकिन अब उनका फायदा झारखंड को मिलेगा।
वरिष्ठ न्यायाधीश मिश्रा ने 2021 में इसी न्यायालय में कुछ समय के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का चार्ज भी संभाला था। आज बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फुल कोर्ट रैफ्रेन्स के माध्यम से वरिष्ठ न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को विदाई दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Construction of Model Pre Fabricated Shelters started by CBRI on the land of Horticulture Department in Joshimath

इस दौरान महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, सी.एस.सी.चंद्रेशेखर सिंह रावत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, देवेंद्र पाटनी, राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित, पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद थे। वरिष्ठ न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की पत्नी मधुमिता मिश्रा भी इस मौके पर मौजूद रही। वरिष्ठ न्यायाधीश मिश्रा ने कहा कि हंसते खेलते एक वर्ष और चार माह का कार्यकाल निकल गया। अब उनके रिटायरमेंट से पहले दस माह का कार्यकाल बांकी है।

यह भी पढ़ें 👉  जनकवि गिर्दा की पुण्यतिथि पर नमन..
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement