Report by : CWN Desk
Published at :
फ़िल्म अभिनेत्री काजोल बहन तनीषा मुखर्जी के साथ पहुंची ऋषिकेश

परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचकर संध्याकालीन गंगा आरती में हुई शामिल, मां गंगा का लिया आशीर्वाद

ऋषिकेश। सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री काजोल देवगन और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी तीर्थनगरी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। उन्होंने संध्याकालीन गंगा आरती में शिरकत कर मां गंगा का आशीर्वाद भी लिया।
शनिवार को कालेज, उनकी बहन तनीषा मुखर्जी तथा अन्य पारिवारिक मित्रों ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि फिल्में समाज का दर्पण होती हैं। आज का युवा फिल्मों के माध्यम से बहुत कुछ ग्रहण करता है। अभिनेता और अभिनेत्री युवाओं के रोल मााडल होते हैं इसलिए जरूरी है कि फिल्में उत्कृष्ट समाज को प्रतिबिंबित करती हो। स्वामी चिदानंद ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे विश्व के सामने ग्लोबल वार्मिग और क्लाइमेंट चेंज की समस्याएं विद्यमान है। अगर फिल्मों के माध्यम से पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जाए तो उसका असर गहरा और दूर तक होगा।
फिल्मों के माध्यम से समाज का उत्कृष्ट स्वरूप प्रस्तुत करने के साथ ही हरियाली संवर्द्धन, पारंपरिक जीवन शैली और भारत की उत्कृष्ट जीवन शैली को प्रस्तुत किया जाये तो पीढ़ी दर पीढ़ी इस संदेश को प्रसारित किया जा सकता है।अभिनेत्री काजोल ने कहा कि परमार्थ निकेतन की न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर एक उत्कृष्ट पहचान है। स्वामी चिदानंद ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों की दिव्यता को बनाए रखने के लिए अद्भुत कार्य किए हैं। इस संदेश को आज हम सभी यहां से लेकर जा रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने काजोल देवगन, तनीषा मुखर्जी और उनके पारिवारिक मित्रो को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›