Connect with us

नई दिल्ली

फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुम्बई। मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हो गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री के पिता ने आत्महत्या की है। दुख की इस खड़ी में मलाइका के एक्स हसबैंड और एक्टर अरबाज खान मलाइका के मायके पहुंचे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या की। मुंबई पुलिस ने बयान में कहा है कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।
 अभिनेत्री-मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर आत्महत्या की। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।  बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज बुधवार सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। वहीं, इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल एक्ट्रेक के पिता के शव को बाबा अस्पताल में  रखा गया है।
एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के इस मुश्किल वक्त में अरबाज खान साथ खड़े नजर आए हैं। वे तुरंत मलाइका के मायके पहुंचे। उन्हें मलाइका की मां के घर के बाहर देखा जा सकता है। एक्टर के अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल अभिनेत्री के पिता की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पूरे परिवार के साथ अरबाज खान भी बिल्डिंग के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपनी बिल्डिंग की छत से कूदकर आत्महत्या की, उस वक्त मलाइका पुणे में थीं। घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विधुत कटौती के विरोध में यूथ कांग्रेस ने दीया व मोबाइल की लाईट जलाकर विधुत विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement