Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
वित्तीय समावेशन से होगा आर्थिक विकास: नैनवाल

धानाचूली में दी बैंकिग जानकारियां

धानाचूली। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन के माध्यम से समाज के अंतिम छोर तक बैंक की जमा एवं ऋण योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुचाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
मंगलवार को धानाचूली में आयोजित कार्यक्रम में बैक के वितीय साक्षरता केंद्र प्रभारी बीड़ी नैलवाल ने बताया सामाजिक सुरक्षा से संबंधित भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनायें यथा, प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजनाओं में भी पात्र समस्त लोगो को आच्छादित करने में बैंक अग्रणी भूमिका में रहा है। उक्त से संबंधित एक वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम को बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रभारी बीडी नैनवाल धानाचूली में संबोधित करते हुए वित्तीय समावेशन के महत्व तथा इससे आर्थिक उन्नित पर लाभकारी प्रभाव पर दी गई। बैठक में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक धानाचूली के शाखा प्रबंधक भुवन चंद्र पांडे, कैशियर विवेक कुमार डुकलान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बैंक मित्र कैलाश बिष्ट, दयाकिशन पंत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›