Connect with us

उत्तराखण्ड

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक नशामुक्ति केंद्र खोलने को वित्तीय मंज़ूरी मिली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा के देवी मंदिर एवं जौरासी देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण को एक करोड़ स्वीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कई विकास योजनाओं के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक -एक नशामुक्ति केंद्र खोलने को वित्तीय मंज़ूरी दी है ।
शुक्रवार को सीएम घोषणा के तहत उन्होंने विकासखंड देवाल के अंतर्गत नन्दादेवी राजजात स्थल पंचायती चौक वाण के सौन्दर्यीकरण के साथ ही विस्तारीकरण के लिए एक करोड़, डीडीहाट के ग्राम बारमौ क्षेत्र में श्री खण्डेनाथ स्वामी मंदिर के प्रांगण में शिवलिंग की स्थापना को 56.80 लाख, अल्मोड़ा के देवी मंदिर एवं जौरासी देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण को एक करोड़, खटीमा के ग्राम देवरी बाबा दरिया नाथ प्रांगण में बहुउद्देशीय भवन निर्माण को 84.43 लाख, चंपावत के सप्तेश्वर महादेव मंदिर स्थल के सौन्दर्यीकरण एवं स्नान घाट निर्माण को 93.38 लाख, पुरोला के मोरी के ग्राम पंचायत सरास में जागा माता मंदिर के पास सौन्दर्यीकरण एवं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण के लिए 91.11 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मण्डल में एक-एक नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना के लिए भी इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 57 लाख मंज़ूर किए हैं । इसके साथ ही पिथौरागढ में पतों से नगनीधुरा एवं मिलम से मिलम ग्लेशियर तक ट्रैकिंग रूट निर्माण को 80.46 लाख, बनबसा-टनकपुर-चंपावत-घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग में 07 स्थानों में हिलांस आउटलेट के निर्माण को 8.66 लाख प्रदान किए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement