Report by : CWN Desk
Published at :
कांवड़िये की बाइक पर लगी आग, अग्निशमन दल ने पाया काबू

हरिद्वार- कांवड़ मेले में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हरिद्वार पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शनिवार की सुबह एक कांवड़िए की बाइक पर अचानक आग लग गई। घटना की सूचना पाते ही मौके पर अग्निशमन दल के कर्मचारियों आग पर काबू पाया। एसएसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह शंकराचार्य चौक पर एक कांवड़िये की बाइक पर अचानक आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन दल की टीम ने आग पर काबू पाया। कांवड़िये ने अग्निशमन दल की टीम का आभार व्यक्त किया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›