Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब तक 3 लोगों की हुई मौत, 15 मार्ग बाधित हैं बाधित, राहत-बचाव जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अतिवृष्टि से बाढ़ प्रभावितों को प्रसाशन ने पहुंचाई राहत सामग्री, प्रभावित परिवारों की हर सम्भव मदद की जाएगी: गर्ब्याल

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि कि जल भराव वाले क्षेत्रों के प्रभावित लोगों की हरसम्भव मदद की जायेगी। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)श्री बीर सिंह बुदियाल एवं आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत ने अतिवृष्टि के कारण हुये जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये बताया कि जनपद हरिद्वार में विगत दो-तीन दिनों से हो रही लगातार भारी वर्षा से बाढ़ के हालात बनें हुए है तथा तहसील लक्सर अन्तर्गत 33 ग्राम बाढ से प्रभावित है, जिससे 81 परिवार तहसील में प्रभावित हैं। तहसील हरिद्वार अन्तर्गत 14 ग्राम बाढ़ से प्रभावित होने के दृष्टिगत 141 परिवारों के 650 व्यक्तियों को राहत सामग्री वितरित की गयी है। तहसील रुड़की अन्तर्गत 22 ग्रामबाढ़ से प्रभावित होने के दृष्टिगत 750 परिवारों के लगभग 3200 व्यक्तियों को सहायता राशि वितरित किये जाने की कार्यवाही गतिमान है।
तहसील भगवानपुर अन्तर्गत 02 ग्राम बाढ़ से प्रभावित होने के दृष्टिगत 90 परिवारों के लगभग 380 व्यक्तियों को राहत वितरण की जा रही है। आज तहसील लक्सर अन्तर्गत प्रभावित परिवारों हेतु 1750 फूड पैकेट (पक्का भोजन) वितरित किया गया है, जिसमें नगर पालिका परिषद लक्सर द्वारा 800 फूडपैकेट, शान्तिकुंज द्वारा 350 फूडपैकेट व जे0के0 टायर कम्पनी द्वारा 300 फूड पैकेट, पूर्ति विभाग द्वारा 300 फूड पैकेट तैयार कर पूर्तिविभाग द्वारा 772 खाद्यान्न राशन किट, तहसील लक्सर अन्तर्गत तथा 300 खाद्यान्न राशन किट, तहसील रुडकी में वितरित किये गये हैं।
भल्ला इण्टर कॉलेज से हैलीकॉप्टर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लक्सर में 10 चक्कर लगाते हुए खाद्यान्न राशन किट एवं फूड पैकेट उपलब्ध कराये गये हैं। तहसील लक्सर के ग्राम हबीबपुर कुण्डी में स्व0 सतपाल पुत्र श्रीकशमीरा उम्र लगभग 47 वर्ष की तथा ग्राम बसेडी खादर में वाल्मीकि कॉलोनी में निवासरत स्व0 अजय कुमार पुत्र श्री दीपचन्द उम्र लगभग 27 वर्ष की बाढ़ के पानी में डुबने से मृत्यु हो गयी है तथा तहसील रुडकी में स्व0 अलीउसा पुत्र सलमानउम्र 07 वर्ष की दीवार गिरने से मृत्यु हुई है। इस प्रकार कुल 03 व्यक्तियों की मृत्यु बाढ़ के कारण होना तस्दीक हुआ है।
जनपद में अत्याधिक वर्षा के कारण लो0नि0वि0 के कुल 15 मार्ग बाधित हुए हैं तथा आज दिनांक 14 जुलाई, 2023 को 01 राज्य मार्ग, 01 अन्य जिला मार्ग, 08 ग्रामीण मार्ग, कुल 10 सडक मार्ग बाधित हुए हैं।
राज्य आपदा मोचन निधि से तात्कालिक अहेतुक, गृह अनुदान, जनहानि पशुहानि के सापेक्ष आतिथि तक 20.36 लाख की धनराशि वितरित की गयी तथा राहत बचाव कार्यो में बी0ई0जी0-2 टीमों में कुल 77 जवान, एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 की कुल 16 टीमें तथा 241 सदस्य तैनात हैं। इसके अलावा आपदा मित्र ग्रामीण स्वयं सेवकों, सामाजिक संस्थाओं का भी निरन्तर सहयोग लिया जा रहा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि भारतीय मौसम विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 14 एवं 15 जुलाई, 2023 तक जनपद हरिद्वार में चेतावनी जारी की गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की नई हवाई सेवाओं की शुरुआत, पिथौरागढ़–मुनस्यारी और हल्द्वानी–अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा से पर्यटन व विकास को मिलेगी गति

Select Language

Advertisement