Report by : CWN Desk
Published at :
इन जिलों के लिए है यलो अलर्ट, बादल छाए, बारिश ओलावृष्टि की संभावना बनी

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग , बागेश्वर , पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी में बारिश के आसार
देहरादून। मौसम विभाग ने एक मार्च को राज्य के कई जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसका यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से कई जिलों में बादल छाए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग , बागेश्वर , पिथौरागढ़ जनपद के अनेक स्थानों में तथा देहरादून और टिहरी जनपदों के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है वहीं शेष जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है तथा साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है वहीं पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगा है। जिससे अगले दो-तीन दिन विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›