Report by : CWN Desk
Published at :
जी20 के तहत विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर आवागमन शुरू, शनिवार को पहुंचे ब्राजील के प्रतिनिधि
ऋषिकेश। जी20 के तहत विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर आवागमन प्रारंभ हो गया है। शनिवार को पहुंचे जी-20 के प्रतिनिधियों का उपजिलाधिकारी शेलेन्द्र सिंह नेगी ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रातः की फ्लाइट से जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने ब्राजील से तीन प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पहुंचे। जिनका स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डोईवाला शैलेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी टिहरी शालिनी पंत, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, सहित स्थानीय कलाकार जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।