Connect with us

नैनीताल

वन विभाग ने अवैध खनन के वाहन पकड़े

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं(नैनीताल)- वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ जारी मुहिम के अंतर्गत विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध खनन सहित वाहन को अपने कब्जे में लिया। विभाग द्वारा जारी इस कार्यवाही के बावजूद भी अवैध उप खनिज की निकासी थमने का नाम नहीं ले रही है, तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज की टीम को बीती रात्रि गश्त के दौरान लालकुआं किच्छा हाईवे पर शिवम स्टोन के समीप ट्रक संख्या यूपी 63T. 8732 बिना वैद्य प्रपत्र के अवैध रूप से रेता( उप खनिज) लेकर जा रहा था, जिसे वन विभाग की गश्ती टीम ने जांच के दौरान आवश्यक प्रपत्र मांगे तो उसके पास कोई भी वैध प्रपत्र नहीं मिले, जिसके बाद टीम ने उक्त वाहन को सीज कर रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी को भेज दी है।
इसके अलावा तराई पश्चिमी वन प्रभाग में रात्रि गश्त के दौरान केलाखेङा मोड़ पर वाहन चेकिंग करते समय एक डंपर संख्या, यूके 18 सीए, 1601 को जांच के लिए रोका तो वाहन मे प्रपत्र से अधिक खनिज पाया गया वाहन को हलदुआ चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया, टीम में हेमचंद सुयाल, अजय कुमार, मनमोहन सिंह वन आरक्षी 2 एक्स

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement