Report by : CWN Desk
Published at :
हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी को लिखा खुला पत्र, रेलवे की भूमि पर बसे लोगों के लिए सहयोग की मांग उठाई

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में गफूर बस्ती से रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। प्रशासन और रेलवे ने नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर 10 जनवरी से पूरा अतिक्रमण हटाने की तैयारियां पूरी कर लीं है। हाईकोर्ट ने इस जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। इसका भारी विरोध हो रहा है। इस विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ निर्माण गिराने के बाद अभियान रोक दिया था। अब 10 जनवरी से भारी पुलिस बल व अन्य तमाम संसाधनों के साथ अतिक्रमण हटाया जाएगा। वही इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का कहना है कि हल्द्वानी के लोगों के लिए 4 जनवरी यानी कल अपने आवास पर एक दिन का मौन उपवास करेंगे। इस दौरान हरीश रावत ने प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री से हल्द्वानी के लोगों के लिए मानव धर्म निभाते हुए समाधान करने की बात कही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›