Report by : CWN Desk
Published at :
पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला अपने परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे

कमल जगाती

नैनीताल- भारतीय क्रिकिट टीम के पूर्व खिलाड़ी पीयूष चावला अपने परिवार के साथ आज नैनीताल पहुंचे। नैनीझील में बोटिंग करने से पहले पीयूष ने बताया कि वो 17 वर्ष पहले नैनीताल के मैदान में एक मैच खेलने आए थे। उन्होंने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान आई.पी.एल.और डोमेस्टिक क्रिकेट पर है।

पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला अपने परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे

नैनीझील में बोटिंग मजा लिया

नैनीताल की नैनीझील में क्रिकेटर पीयूष चावला अपने परिवार के साथ बोटिंग करने पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए पीयूष ने कहा कि वो अपना पूरा ध्यान आने वाले आई.पी.एल.और डोमेस्टिक क्रिकेट प्रतियोगिता में लगा रहे हैं। पीयूष ने बताया कि भारतीय टीम का हिस्सा बनी नई पीढ़ी मेहनत करके अपना खेल सुधार रही है। विश्व कप में अच्छे बैट्समैन और बॉलरों की जोड़ी एक अच्छा परिणाम देगी। विराट कोहली के कैंचीं दर्शनों को पहुंचने के सवाल पर पीयूष ने कहा कि उनका भी बहुत मन है लेकिन इस बार समय की कमी के कारण वो नहीं जा पाएंगे, हालांकि अगली बार वो कैंचीं मंदिर के दर्शनों के लिए जरूर आएंगे। उनके साथ पत्नी अनुभूति और बेटा अधविक यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। पीयूष अपने प्रमोटर शोएब के साथ नैनीताल घूमने आए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›